Search

April 23, 2026 1:27 pm

अग्निशमन विभाग का जागरूकता अभियान संपन्न।

गर्मी में आगजनी से बचाव के लिए लोगों को किया अलर्ट।

संजय कुमार

मेदिनीनगर / पलामू

पलामू जिले के हुसैनाबाद में अग्निशमन सेवा सप्ताह का सोमवार को समापन हो गया है। चौदह अप्रैल से शुरू हुए इस सात दिवसीय अभियान के दौरान अग्निशमन विभाग के टीम के द्वारा लगातार आम नागरिकों व्यवसायियों और छात्र छात्राओं को आगजनी से सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।अभियान के समापन के दिन विभाग की टीम ने हुसैनाबाद के V बाजार मॉल और होटल रिद्धि सिद्ध के साथ छतरपुर स्थित मां तारा होटल में विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों को आग लगने की स्थिति में बचाव के उपाय और अग्निशमन यंत्रों के सही इस्तेमाल की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। हुसैनाबाद अग्निशमन पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि गर्मी के मौसम में अगलगी की घटनाएं अचानक बढ़ जाती हैं जिसे देखते हुए विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। उन्होंने लोगों से सावधान रहने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की । इस मौके पर हवलदार मोहन चौधरी और चालक विकास कुमार गुप्ता सहित कई कर्मी मौजूद रहे। विभाग ने साफ किया है कि अग्निशमन की टीम किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है और किसी भी घटना की सूचना तुरंत कार्यालय के नंबर 9304953441 पर दी जा सकती है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!