Search

May 10, 2026 6:18 am

जिला प्रशासन के निर्देश पर रात्रि चौपाल का आयोजन गुरुवार रात्रि को किया गया।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत पलियादाहा पंचायत सचिवालय में जिला प्रशासन के निर्देश पर रात्रि चौपाल का आयोजन गुरुवार रात्रि को किया गया। रात्रि चौपाल कार्यक्रम का उद्घाटन डीआरडीओ प्रमोद दास, कार्य॰ दंडाधिकारी आशुतोष कुमार, सीओ किरण डांग,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ भरत भूषण भगत, बीपीओ जगदीश पंडित , पंचायत के मुखिया,पंचायत समिति सदस्य सहित अन्य गण्यमान्य के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया । रात्रि चौपाल में पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, आपूर्ति सहित अन्य योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तृत रूप से बताया गया साथ ही इसका लाभ उठाने हेतु कहा गया । साथ ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से रात्रि चौपाल में ग्रामीणों को कालाजार हेतु कैंप लगाकर जागरूक किया जा रहा था एवं बेहतर इलाज एवं स्वास्थ्य संबंधित अन्यान्य जरूरी सलाह दी जा रहा था तथा इससे संबंधित स्टाल भी लगाया गया था। रात्रि चौपाल कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों की शिकायत एवं डिमांड को लेकर उपस्थित पदाधिकारियों के द्वारा ऑन द स्पॉट त्वरित सुनवाई किया गया।

IMG 20230616 WA0020 1
IMG 20230616 WA0021

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!