Search

May 17, 2026 10:13 am

जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं यातायात विधि व्यवस्था की बैठक,पाकुड़

बजरंग पंडित

उपायुक्त,पाकुड़ आदेशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी,पाकुड़ की अध्यक्षता में जिला की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं पाकुड़ जिला में हो रही सड़क दुर्घटनाओं जैसे कि माह फरवरी-23 मे पाकुड़ जिला में कुल-10 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं जिसमें कुल-9 लोगों की मृत्यु हुई है जो कि पिछले वर्ष-2022 माह फ़रवरी की तुलना में दुर्घटनाओ में इजाफा हुआ है इसको लेकर पाकुड़ जिला के थाना प्रभारियों एवं सिविल सर्जन,पथ निर्माण विभाग के एजुकेटिव इंजीनियर के साथ बैठक आहूत की गई है और अनुमंडल पदाधिकारी पाकुड़ के द्वारा जिला के सभी सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यों एवं अन्य को सख्त हिदायत दिया की अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत हो रही सड़क दुर्घटनाओं में रोक लगाये इसके लिए आपको जो भी सख्त कदम उठाना है उठाएं अगर जरूरत हो तो जिला परिवहन कार्यालय से भी मदद ले, जिससे की पाकुड़ जिला में हो रही सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर को कम किया जा सके और पाकुड़ मे सड़क दुर्घटना पर रोक लगाया जा सके इन सब को लेकर सख्त हिदायत दी गई है इसको रोकने को लेकर सभी थानों मे प्रतिदिन 2-3 घंटा वाहन जांच / जागरूकता अभियान और समय बदल-बदल कर अभियान चलाने जैसे कई एक उपाय को बताया जिसमें मुख्य बिंदु था बिना हेलमेट मोटरसाइक वाहन चलाते एवं सीट बेल्ट,शहर मुख्य मुख्य चौक चौराहों वाले क्षेत्रों जाम मुक्त करें साथ ही सभी सड़क सुरक्षा को इस्तेमाल करने वाले उपकरणों के इस्तेमाल करने को लेकर वाहन चालकों को बताएं और इन सभी कार्यों में तेजी से पहल करने जैसे कई एक दिशा निर्देश दिए और इसका अनुपालन सत प्रतिशत हो इसका भी ध्यान सबको रखने को लेकर भी बतायाl

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!