Search

June 19, 2026 7:24 pm

जीवन क्लब ढोलीबंध के ओर से एक दिवसीय भैसा लड़ाई प्रतियोगिता का किया आयोजन

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड अंतर्गत मानिकपुर पंचायत के जीवन क्लब ढोलीबंध के ओर से एक दिवसीय भैसा लड़ाई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया भैसा लड़ाई प्रतियोगिता मे 25 से 30 भैसा मालिकों ने हिस्सा लिया. इस प्रतियोगिता मे मुख्य अतिथि के रूप मे झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद, सांसद प्रतिनिधि कुणाल अलफ्रेंड हेमब्रॉम,उपाध्यक्ष कलम अंसारी,जेम्स सुशील हेमब्रॉम,सहित अन्य शामिल हुए. सभी मुख्य अतिथिओ ने भैसा लड़ाई मे आये मालिकों को शुभकामनायें दी. जानकारी देते हुए खेल कमिटी के अध्यक्ष ओनल टुडू ने बताया की प्रत्येक साल किया जाता है भैसा लड़ाई प्रतियोगिता.दूर दराज से भैसा लाया जाता है लड़ाई के लिए इस भैसा लड़ाई मे कंकजोल गांव के भैसा मालिक को प्रथम पुरुष्कार के रूप मे 20 हजार रुपये नगद एवं उपविजेता भैसा मालिकों को कांसा का घड़ा, धोती एवं बकरी देकर मुख्य अतिथियों के हाथो सम्मानित किया गया. इस अवसर पर पूर्व मुखिया जुगु कोड़ा,सब्बीर शेख, टाईगर शेख, जुगनू हेमब्रॉम, साइमन मुर्मू एवं खेल कमिटी के सचिव सुरेश बेसरा, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार किस्कू सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!