राजकुमार भगत
पाकुड़। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के द्वारा जूट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के आई केयर परियोजना के अंतर्गत पाकुड़ सदर प्रखंड के नवादा पंचायत के हरिहरा गांव में जूट उत्पादन करने वाले किसानों के साथ एक दिवसीय जूट बीज जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया
गया।चास हाट फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड एवं जूट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के समझौता के तहत किसानों को प्रशिक्षण, अनुदान आधारित बीज, मशीन एवं उपकरण तथा उत्पादों को खरीदने हेतु कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। गुरुवार को नवादा पंचायत के हरिहरा गांव में दर्जनों किसानों का एक दिवसीय जूट जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ बीपीएम फैज आलम, सलिल कुमार मंडल, जूट कारपोरेशन ऑफ इंडिया धुलियान,ब्लॉक सुपर वाइजर आई केअर के इसरार अहमद खान के द्वारा किया गया।मौके पर उपस्थित प्रशिक्षक इसरार अहमद के द्वारा जूट बीज़ उपचार, लाइन शोइंग पद्धति,सीड ड्रिल मशीन से बीज़ की बुआई, साइकिल वीडर के द्वारा निराई करना इत्यादि बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक अहम जानकारी सभी किसानों को दिया गया।जूट फसल में लगने वाली रोगों की निराकरण की उपाय आदि बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया।मौके पर जेएसएलपीएस के वाईपी रुद्र प्रताप संतरा,जूट कारपोरेशन ऑफ इंडिया के ज्वेल राणा,जुट मित्र एवं दर्जनों किसान उपस्थित थे।





