Search

May 18, 2026 5:54 pm

जेएमएम और कांग्रेस के नेताओं ने सीएम को सौंपा ज्ञापन, कृषि बिल पर करे पुनर्विचार व संशोधन

सतनाम सिंह

  रांची : शनिवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता तथा राज्य समन्वय समिति के सदस्य  विनोद कुमार पांडेय, फागु बेसरा और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष  राजेश ठाकुर एवं महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार राजा ने मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा।  ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने मुख्यमंत्री से बाजार शुल्क से संबंधित विधेयक में 2 प्रतिशत टैक्स के अधिरोपण पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया । उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि केंद्र सरकार की जीएसटी इत्यादि में वृद्धि जैसी जनविरोधी नीतियों से पूर्व से ही राज्य और देश की जनता महंगाई से त्रस्त है।  ऐसी परिस्थिति में जनता के हित में बाजार शुल्क से संबंधित विधेयक में दो प्रतिशत टैक्स के अधिरोपण से जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ने की संभावना है। अतः इसपर  पुनर्विचार करते उचित निर्णय लें। मौके पर कृषि मंत्री बादल पत्रलेख भी मौजूद थे।उन्होंने मुख्यमंत्री को  झारखंड राज्य कृषि उपज और पशुधन विपणन विधेयक-2022 से उत्पन्न हालात से अवगत कराया। उन्हें बताया गया कि उक्त विधेयक में प्राप्त जानकारी के अनुसार बाजार समिति के माध्यम से क्रय- विक्रय की जाने वाली वस्तुओं पर 2 प्रतिशत टैक्स लगाया गया है, जिससे सभी वस्तुओं के उपभोक्ताओं मूल्य में वृद्धि होने की संभावना है । ऐसे में जनता को राहत देने और महंगाई का अतिरिक्त बोझ नहीं उठाना पड़े, इसके  लिए बाजार शुल्क विधेयक में 2 प्रतिशत टैक्स के अधिरोपण पर पुनर्विचार करें।

अनिश्चिन्तकालीन हड़ताल और फल व्यवसायी दुकाने बंद कर सड़क पर हैं, बीती रात व्यवसायियों ने कृषि मंत्री के आवास पर ढ़ाई घंटे तक धरना दिया और नारेबाजी की।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!