Search

April 25, 2026 12:46 am

झामुमो प्रखंड कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक संपन्न

झामुमो प्रखंड कार्यालय महेशपुर मे शनिवार को सभी पदाधिकारिओं एवं कार्यकर्ता के साथ एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां के अध्यक्षता में किया गया। बैठक में सभी जिला कमिटी,प्रखंड कमिटी, बीस सूत्री पदाधिकारी एवं पंचायत से आये हुए पंचायत अध्यक्ष, सचिव तथा सम्मानित सदस्ययो से पार्टी संगठन की स्थिति पर विस्तार से चर्चा किया गया। वही बैठक का संचालन उपाध्यक्ष रुहुल अमीन ने किया ।बैठक मे सभी को बैठक बुलाने का उद्देस्य को समझाया। बैठक में बुथ कमेटी का विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया एवं पंचायत गठन पर चर्चा किया गया। वही 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर बड़े ही धूमधाम के साथ मनाने को लेकर समय दिन के 10 बजे निर्धारित किया गया साथ ही 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस मनाने को लेकर चर्चा उपरांत झाड़ाऊंत्तोलन सुबह 9:30 बजे का निर्णय लिया गया ।सभी ने एकमत होकर कहा पिछले साल से भी धूम धाम के साथ विश्व आदिवासी दिवस एवं 15 अगस्त मनाएंगे। आए हुए पंचायत अध्यक्ष सचिव सहित बूथ कमिटी का गठन हेतु सभी को जल्द से जल्द निर्देशित किया गया।पंचायत कमिटी एवं बूथ कमिटी का गठन पर्यवेक्षक के देख रेख मे किया जायेगा। इस अवसर पर झामुमो प्रखंड सचिव माइकल मुर्मू ने बताया की विश्व आदिवासी दिवस पुरे झारखण्ड समेत पूरा भारत मे मनाया जाता है. वही मौक़े पर पंचायत पूनर्गठन के लिए बताया की पंचायत एवं बूथ कमिटी पार्टी का रीढ़ का हड्डी होता है । जिसे सही से कैसे चले कैसे सही से चयन हो इसको लेकर चर्चा किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए 20 सूत्री अध्यक्ष अब्दुल वदुदु ने कहा कि झारखंड के हेमंत सरकार द्वारा लागू किये गए सभी योजनाओं से गाँव के अंतिम व्यक्ति को जोड़ना है, ताकि हेमंत सरकार के सपनों को पूरा किया जा सके वर्तमान में गरीबो के जीवनस्तर को ऊँचा करना एवं गांव में सभी सरकारी योजना का लाभ उन्हें मिले इसके लिए सभी कार्यकर्ता गांव टोला में भ्रमण कर उन्हें योजना की जानकारी दे। ताकि सरकार द्वारा किये गए योजना का लाभ मिल सके, बीस सूत्री उपाध्यक्ष नशीम अहमद ने बताया कि सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को झामुमो से जोड़ना है।वही जिला युवा उपाध्यक्ष गाजी मण्डल ने कहा कि जिनको भी किसी तरह का कार्य मे परेशानी है, वे झामुमो कार्यालय में 10 बजे से 4 बजे तक आकर अपनी समस्या रख सकते है।जितना होगा
समाधान किया जायेगा।

इस अवसर पर जोशीफिना हेमब्रॉम, मुन्ना प्यारेलाल, पुलटू मण्डल,बुदल यादव, पप्पू अंसारी, असदुल अंसारी,संतोष हेमबरम,मुताहार शेख,नेकबूल शेख, सेंटू शेख, जोशीम शेख,मधु शेख, महरूम शेख, जुलर शेख,सलोमी टुडू, निर्मला मुर्मू, फ़िलोमीना सोरेन, साबित्री मुर्मू, सरस्वती हेमबरम, तारीख अनुवार,कमल शेख,नासिर शेख, बाबू शेख, केताबुल शेख, बकुल शेख,मालिक शेख, सजहन अंसारी, समसुद्दीन अंसारी, रिफाइल, राजू अंसारी,लालमोहम्मद, उजीर शेख,डार्फी शेख समेत सेकड़ो झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

IMG 20230805 WA0025

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!