Search

May 17, 2026 11:08 am

टीकाकरण को लेकर दिया गया प्रशिक्षण

बजरंग पंडित

पाकुड़ शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मौसमी बीमारी मिडल्स-रूबेला टीकाकरण को लेकर दिया गया प्रशिक्षण इसकी रोकथाम को लेकर सहीयाओ के साथ बैठक कर जिले में मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य कार्मियों की टीम ने घर-घर जाकर अप्रैल माह से सभी 9 महीने से लेकर 15 वर्ष तक के बच्चो को स्कूलों में और समुदाय में एम आर वैक्सीन का 1 टीका लगाया जाएगा । मौसमी बीमारियां जैसे खसरा डेंगू, मलेरियां, स्वाइन फ्लू, चिकनगुनिया एवं स्क्रब टाइफाइड जैसे रोगों से सचेत रहने संबंधी जानकारियां दी। डॉ. के के सिंह ने बताया कि स्वाइन फ्लू, डेंगू, खसरा मलेरिया, चिकनगुनिया, स्क्रबटाईफस के नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए एएनएम, सहियाओ सहित स्वास्थ्य कार्यकर्ता को सम्मिलित कर बनाई गई टीमों ने घर-घर जाकर लोगों को इन बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा इसी को लेकर नगर स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को आयोजित किया गया।इसके तहत गांव-गांव जाकर लोगों को मौसमी बीमारी खसरा टाइफाइड चिकनगुनिया आदि के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि मौसमी बीमारियों के बचाव हेतु चिकित्सा विभाग द्वारा रोग होने से रोका जा सकता है।
निर्देश: सावधानी रखें व एहतियात बरतें स्वास्थ्य दलों द्वारा लोगों को मौसमी बीमारियों से बचने के लिए विशेष एहतियात बरतने की सलाह दी गई। गंदगी भरे क्षेत्रों में रह रहे लोगों को बताया कि वह अपने घरों के आसपास पानी जमा ना होने दें। वहां पर बने हुए गड्ढों में मिट्टी डालकर उन्हें सही करवाएं। घरों के आसपास बनी हुई नालियों में जला हुआ तेल या केरोसिन आदि डालें ताकि लार्वा ना पनप सके। घरों के आसपास पुराने टायर, कबाड़ व वह स्थान जहां बारिश का पानी जमा हो उन्हें खाली करवाकर साफ करवाएं। घरों में काम आने वाले मटकों के नीचे वाले बर्तन, गमले, फूलदान आदि के पानी को समय-समय पर खाली करते रहें। कूलर, फ्रीज के पीछे की ट्रे, घर के बाहर रखी पानी की टंकी व परिंडों को भी नियमित अंतराल में साफ करते रहते की जानकारी दी गई। इसके अलावा प्रचार-प्रसार सामग्री भी दी गई।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!