Search

May 12, 2026 9:53 am

टेंपू के ऊपर पेड़ की टहनी गिरने से टेंपू हुआ दुर्घटनग्रस्त, बाल बाल बचे यात्री

लिट्टीपाड़ा पाकुड़
प्रशांत मंडल

थाना क्षेत्र के लिट़्टीपाड़ा हिरणपुर मुख्य सड़क केरयोडीह के समीप गुरुवार को पेड़ का टहनी टैंपू वाहन के उपर गिर जाने से असंतुलित होकर सड़क से नीचे जाकर पलट गया ।इस घटना में कोई हताहत होने की खबर नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार बिना नंबर का टेंपू वाहन लिट्टीपाड़ा से यात्री लेकर कर हिरणपुर सप्ताहिक हटिया जा रहे थे उसी दरमियान करियोडीह के समीप चल रहे टेंपो वाहन के उपर पेड़ का टहनी गिर जाने से ड्राइवर गाड़ी को संतुलित नहीं कर सका और असंतुलित होकर नीचे जाकर पलट गया। इस घटना में यात्रियों को हल्की-फुल्की खरोचे आई है। ग्रामीणों ने घटना कि खबर पुलिस को दिया।खबर मिलते ही थाना से पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच में जुट गया। साथ ही पुलिस वाहन को जब्त कर थाना लाया गया।

IMG 20230518 WA0038
IMG 20230518 WA0037 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!