Search

June 19, 2026 5:34 pm

ट्रक के धक्के से तिलका मांझी की प्रतिमा सहित चार दिवारी का पिलर हुआ ध्वस्त

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा( पाकुड़)शनिवार अहले सुबह लिट्टीपाड़ा चौक में स्थित तिलका मांझी की प्रतिमा सहित चार दिवारी की पिलर को एक ट्रक की धक्के से पूरी तरह से क्षति ग्रस्त हो गया। मौके से ट्रक को लिट्टीपाड़ा पुलिस ने जब्त कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या बीआर 43जी 9497 गोड्डा की ओर से आ रहा था अचानक ट्रक चालक को झपकी आ गया जिससे चौक पर स्थित तिलका मांझी की प्रतिमा को धक्का मार दिया जिससे प्रतिमा सहित चार दिवारी की पिलर क्षति ग्रस्त हो गया। तिलका माझी की प्रतिमा का क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलते ही बीडीओ श्रीमान मरांडी लिट्टीपाड़ा चौक पहुंचकर स्थानीय मुखिया शिव टुडू को अविलंब टूटे हुए भाग को अन्य स्थान पर रखवाने की व्यवस्था करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा बुद्धिजीवी एवं गणमान्य लोगों के साथ बैठक कर प्रतिमा को अन्य स्थान पर स्थापित करने विचार विमर्श किया जाएगा। मौके पर थाना प्रभारी अरुणिमा बागे, दानिएल किस्कू, शिवचरण मालतो,छूतार किस्कू सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!