Search

June 16, 2026 1:26 am

देवपुर में गूंजी गंगा आरती की दिव्य धुन, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया काशी जैसा आध्यात्मिक अनुभव

बनारस से पहुंचे पुरोहितों ने की महाआरती, भक्तिमय माहौल में डूबा देवपुर राम मंदिर परिसर

पाकुड़: हिरणपुर प्रखंड के देवपुर स्थित निर्माणाधीन राम मंदिर परिसर में सोमवार को भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। बनारस से पहुंचे पुरोहितों द्वारा विधि-विधान के साथ की गई महाआरती में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आरती के दौरान दीपों की रोशनी और मंत्रोच्चार से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में बदल गया। गंगा आरती में शामिल श्रद्धालुओं ने कहा कि देवपुर में आयोजित इस आयोजन ने उन्हें काशी विश्वनाथ और गंगा घाट की अनुभूति करा दी। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ आरती में भाग लिया और आध्यात्मिक माहौल का आनंद लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी अभियानंद अभिषेक शास्त्री ने की। उन्होंने कहा कि देवपुर आने वाले समय में “देवपुर धाम” के नाम से जाना जाएगा। यहां भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है, जो क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक केंद्र बनेगा। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में यहां और भी बड़े धार्मिक व आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। गंगा आरती को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। आयोजन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए थे। देवपुर में हुए इस भव्य आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन की नई उम्मीद भी जगा दी है।

img 20260615 wa00378132500045926008874
img 20260615 wa00352863115548615879637
img 20260615 wa00346304834972128412083
img 20260615 wa00361566327969918994561

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!