रिपोर्ट– धीरेन साहा
महेशपुर(पाकुड़):– महेशपुर– पाकुड़ मुख्य मार्ग के बाबूपुर गांव में रविवार को एक तेज रफ्तार पत्थर लोड डंपर(जेएच16 ए 6711) के आगे का चक्का फटने से हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क से बीचों बीच पलटा, बाल बाल बचा ड्राइवर और उपचालक। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को सुबह 10 बजे डंपर, किसी क्रेशर के खदान से पत्थर लोड कर महेशपुर जा रहा था तभी अचानक बाबूपुर गांव के समीप ट्रेनिंग में उठते समय डंपर के आगे का चक्का फटने से डंपर पलट गया। महेशपुर थाना को खबर मिलते ही थाना से एसआई अभिषेक कुमार आपने दल बाल के साथ घटना स्थल पहुंच कर डंपर को सड़क से हटाया।





