Search

May 16, 2026 10:51 pm

डीटीओ ने गिट्टी लदा ट्रक को किया जब्त

प्रशांत मंडल,लिट्टीपाड़ा, पाकुड़



थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा लाईन होटल के समीप गुरुवार को डीटीओ संतोष कुमार गर्ग ने एक गिट्टी लदा 18 चक्का ट्रक को जब्त कर थाना को सुपुर्द किया है। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या बी आर 06 जी ई 7598 हिरणपुर थाना क्षेत्र के क्रेशर से गिट्टी लोड कर गोड्डा की ओर जा रहे थे। उसी दौरान लिट्टीपाड़ा लाईन होटल के समीप डीटीओ गर्ग ने गाड़ी को रोककर चालक से कागजात की मांग किया। परंतु चालक द्वारा पर्याप्त कागजात नहीं दिखा पाया गया।जिसको लेकर डीटीओ ने ट्रक को जप्त कर थाना को सुपुर्द किया। वहीं डीटीओ गर्ग ने बताया कि ट्रक चालक द्वारा आवश्यक कागजात नहीं दिखाने को लेकर ट्रक को जप्त किया गया है। वाहन मालिक द्वारा अगर आवश्यक कागजात नहीं दिखा सकेंगे,तो फाइन के पश्चात् वाहन को छोड़ा जाएगा।

IMG 20230323 WA0067

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!