Search

May 9, 2026 2:39 pm

डीपीएम ने जेएसएलपीएस के कार्यों की समीक्षा सह आगे की कार्य योजना को लेकर बैठक की

राजकुमार भगत

पाकुड सदर प्रखंड स्थित सामुदायिक प्रशिक्षण सभागार में जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री प्रवीण मिश्रा की अध्यक्षता में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसायटी के अंतर्गत चल रहे विभिन्न कार्यक्रम एवं परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। जिसमें जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रवीण मिश्रा* द्वारा संबंधित प्रखंड में चल रहे सभी कार्यक्रम की विस्तृत प्रगति पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत की गई।सभी प्रखंडों के पंचायतवार आवास सर्वे की अद्यतन स्थिति, लोकोश में नए सदस्यों को जोड़ने की स्थिति, बैंक खाता खुलवाने की प्रगति, बैंक क्रेडिट लिंकेज, ऑडिट से सम्बंधित प्रतिवेदन, बिरसा हरित ग्राम योजना के लाभुकों के चयन की अद्यतन स्थिति,बीमा योजना की प्रगति, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत बेरोजगार युवक एवं युक्तियों की भेजने की समीक्षा, सामुदायिक सुरक्षा कोष, चक्रीय निधि, सामुदायिक निवेश निधि के कार्ययोजना इत्यादि बिंदुओं पे विस्तारपूर्वक चर्चा किया गया। जिला कार्यक्रम प्रखंड के द्वारा छूटे हुए परिवारों को सखी मंडलो से जोड़ने, सखी मंडल,ग्राम संगठन और संकुल संघ का नियमित बैठक करवाना तथा खाता बही अपडेट करने,दीदी बाड़ी योजना,बीमा क्लेम सेटलमेंट, दीदियों को खेती बाड़ी और पशुपालन से जोड़ना,कैडरों को प्रशिक्षण देना,फूलों झानो आशिर्वाद अभियान के तहत दीदियों को वैकल्पिक रोज़गार से जोड़ना इत्यादि बिन्दुओ पर प्रगति लाने का सभी को निर्देश दिया गया।
इस बैठक में बीपीएम फैज़ आलम,एमआईएस ऑफिसर रवि शंकर,जिले के प्रभारी आजीविका, सामाजिक विकास, कौशल विकास, एसएमआईबी प्रबंधक, सभी प्रखंडों के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक, वाईपी, बीएपी, पीआरपी,सामुदायिक समन्वयक, एफटीसी,एडमिन,डाटा इंट्री ऑपरेटर समेत अन्य उपस्थित थे

IMG 20230626 WA0037
IMG 20230626 WA0036 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!