सतनाम सिंह
पाकुड़, स्थानीय विद्यालय डी ए वी विद्यालय में बच्चों ने स्वच्छता अभियान के तहत श्रम दान किया। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री संजीव कुमार मिश्रा के नेतृत्व में विद्यालय के बच्चे, शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने शहर के एस के पार्क के पूर्व दिशा में अवस्थित रोड की सफाई का जिम्मेवारी अपने ऊपर लिया। बच्चों ने समूह बनाकर सड़क एवं उसके आस पास का कचरा साफ कर उसे कचरेदान में डाला एवं परिसर को साफ किया। भारत सरकार द्वारा जारी राष्ट्रव्यापी स्वच्छता के तहत मेरी माटी मेरा देश मुहिम को मजबूत करने हेतु विद्यालय के बच्चे, प्राचार्य एवं शिक्षकों द्वारा एक दिन पूर्व प्रभात फेरी का आयोजन किया गया था। इस सफाई कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों स्वच्छता के प्रति जागृत करना था। बच्चों ने शपथ लिया कि वे अपने विद्यालय, शहर एवं आस पास के परिसर को हमेशा स्वच्छ रखेंगे। विद्यालय प्राचार्य डॉ विश्वदीप चक्रवर्ती ने टीम के इस पहल की सराहना की एवं बताया कि डी ए वी विद्यालय इस प्रकार के किसी भी सामुदायिक कार्य में हमेशा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेगा। मौके पर विद्यालय के शिक्षकगण प्रियंका कुमारी, मोनालिसा कुमारी, अमृता दास, रंजीत मंडल एवं अन्य मौजूद थे।






