Search

May 18, 2026 10:12 pm

तालझारी थाना पुलिस चला रही है लगातार वाहन चेकिंग अभियान।



*जिला ब्यूरो :-अमित चौधरी।*

साहिबगंज/तालझारी:- थाना क्षेत्र के शहीद चौक में बुधवार को जिला पुलिस कप्तान निरंजन किस्पोट्टा के आदेशानुसार तालझारी थाना प्रभारी प्रमोद कुमार टुडू के निर्देश पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व एसआई उमेश चंद्र महतो ने किया। इस दौरान दो चक्का वाहनों की जांच की गई। दर्जनभर वाहनों की आवश्यक कागजात, हेलमेट के अलावे डिक्की की तलाशी ली गई। इस चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। इस संबंध में एसआई उमेश कुमार महतो ने बताया कि बरिए पदाधिकारी के निर्देश पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया है। इस दौरान दर्जनों वाहनों की जांच एवं डिक्की की तलाशी ली गई। वाहन जांच के दौरान दो मोटरसाइकिल चालकों के पास कागजात नहीं होने के कारण दोनों मोटरसाइकिल को जब्त कर चालान काट दिया गया है। मौके पर ससस्त्र पुलिस बल मौजूद थे।

img 20230215 wa00102985063253303275605

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!