Search

May 16, 2026 8:09 am

तालझारी दुधकोल पुल के समीप टैंपू से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ, घायल।

नेक नागरिक बाबा ने घायल व्यक्ति को अन्य के सहयोग से पहुंचाया अस्पताल।

साहिबगंज/तालझारी:-गुरुवार को थाना क्षेत्र अंतर्गत तालझारी करणपुरा मुख्य पथ के दुधकोल पुल के समीप टैंपू से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सप्ताहिक हाट से हटिया कर अपने घर कालाझोर लोट रहा था। टेंपो के पीछे लटका हुआ था। पुल के पास हल्का जरकिन होने से टेंपो उछल पड़ी जिसके कारण बाबूलाल राय पिता स्वर्गीय भादो राय कालाझोर निवासी नीचे गिरकर जख्मी हो गया। ग्रामीणों के द्वारा इसकी सूचना सड़क सुरक्षा प्रजापति प्रकाश बाबा को दी गई। घटनास्थल पर पहुंच बाबा उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालझारी लेकर पहुंचे तथा वहां मौजूद ड्रेसर रामचंद्र के द्वारा उन्हें प्राथमिक उपचार दी गई। कुछ लोगों ने भी अपना महत्वपूर्ण समय निकाल घायल को अस्पताल पहुंचाने में बाबा का सहयोग किया। मौके पर गुल्लू पहाड़िया, दूधकोल गांव निवासी सुबोध कुमार पंडित एवं चंदन ठाकुर का सहयोग अहम रहा ।

IMG 20230406 WA0031 1
IMG 20230406 WA0030

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!