धीरेन साहा
पाकुड़िया थाना क्षेत्र के पलियादाहा ग्राम स्थित तिरपितीया नदी में पानी में तैरते हालत में रविवार को पाकुड़िया पुलीस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया है । शव की पहचान पाकुड़िया थाना क्षेत्र के दोमाहिनी ग्राम निवासी 45 वर्षीय जनातन मुर्मू के रूप में हुई है । थाना प्रभारी अभिषेक राय ने जांच के बाद बताया कि जनातन मुर्मू मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति था,उसकी मृत्यु नदी का पानी में डूबने से हुई है, परिजनों ने पोस्टमार्टम नही कराने का आग्रह किया और शव परिजनों को सौंप दिया गया । परिजन आदिवासी रीति रिवाज से शव का अंतिम संस्कार करेंगे ।





