Search

September 7, 2026 3:41 pm

तेजरफ्तार बाइक चालक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरा।

सतनाम सिंह

थाना प्रभारी आनंद पंडित ने मानवता दिखाते हुए घायल युवक को अस्पताल में कराया भर्ती।

महेशपुर थाना क्षेत्र के अमलागाछी गांव के समीप शनिवार देर शाम एक तेजरफ्तार बाइक चालक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अहिल्यापुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने बाइक लेकर शहरग्राम की ओर से अपना घर जा रहा था. इसी दरम्यान अमलागाछी गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही अन्य वाहन को देख तेजरफ्तार बाइक चालक अनियंत्रित हो गया. और सड़क पर गिर पड़ा. जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. उधर घटना की सूचना महेशपुर थाना प्रभारी आनंद पंडित को मिलते ही एसआई मुकुल भगत के साथ मिलकर घटना स्थल पहुँचे. पुलिस ने मानवता मिसाल कायम करते हुए घायल बाइक चालक को अपने वाहन से सीएचसी अस्पताल में भर्ती करवाया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!