सतनाम सिंह
महेशपुर थाना में नए थाना प्रभारी आनंद पंडित ने योगदान दिया है। आनंद पंडित एक तेज तर्रार युवा पुलिस ऑफिसर है, महेशपुर थाना प्रभारी आनंद पंडित ने बताया कि थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बरकरार रखना मेरी पहली प्राथमिकता है। थाना क्षेत्र की जनता को कोई भी परेशानी होती है तो वे सीधे थाना में संपर्क कर सकते हैं. जनता पुलिस प्रशासन का साथ दें. पुलिस हमेशा उनकी सुरक्षा के लिए तैयार रहेगी।





