बजरंग पंडित
पाकुड़िया थाना क्षेत्र के पाकुड़िया गणपुरा पीडब्ल्यूडी मुख्य सड़क पर खकसा के पास मंगलवार को एक ऑटो ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर भाग गया जिससे अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया । मिली जानकारी के अनुसार श्रीराम मरांडी उम्र 45 वर्ष पिता जगरनाथ मरांडी गांव कोलापाथर थाना महेशपुर का रहनेवाला है जो कि गणपुरा से पाकुड़िया की ओर कोलापाथर अपने घर जा रहा था । उसी दरमियान खकसा के पास एक टेम्पो ने पीछे से ठोकर मार दिया और वह अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गया । जिससे मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया । घटना की खबर ग्रामीणों ने पाकुड़िया पुलिस को दिया सूचना मिलते ही एएसआई सिपाही राम रजक घटनास्थल पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया लाए । जहां डॉक्टर गंगा शंकर साह ने घायल का प्रथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु रामपुरहाट रेफर कर किया ।






