Search

June 19, 2026 5:39 pm

तेज हवा संग बारिश बनी आफत, गिरे कच्चे मकान




रिपोर्ट–धीरेन साहा


महेशपुर(पाकुड़):– प्रखंड क्षेत्र में पूरे दिन धूप रहने के बाद सोमवार की शाम अचानक तेज हवा ने नगरवासियों को डरा दिया। सोमवार की शाम आसमान पर काले बादल छा गए और तेज हवा बहने लगी। चक्रवाती बरसात से आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। शहरग्राम निवासी मधुसूदन साहा का कच्चा मकान गिर गया जिसमें रखा गया गेहूं, चावल, भूसा, कपड़ा आदि दबकर नष्ट हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मधुसूदन घर के बगल वाला घर में शादी होने के कारण सारा परिवार शादी घर चला गया। वही कुछ देर बाद अचानक आसमान मे काले बादल छा गए और तेज हवा के साथ बरसात होने लगी। बारिश रुकने के बाद मधुसूदन अपने परिवार के साथ घर आया तो देखा कि तेज हवा और बारिश ने उसका घर के साथ साथ घर का सामान को नष्ट कर दिया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!