Search

June 9, 2026 11:23 pm

पॉक्सो मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

पाकुड़। मालपहाड़ी ओपी थाना प्रभारी राहुल कुमार गुप्ता के निर्देश पर थाना पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम से जुड़े एक मामले में कार्रवाई करते हुए प्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, मालपहाड़ी ओपी कांड संख्या 90/26, दिनांक 25 अप्रैल 2026, धारा 64(1)/62 बीएनएस एवं 4/18 पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले के मुख्य आरोपी रासमाईल शेख (36 वर्ष), पिता स्वर्गीय जुनाव शेख, निवासी ग्राम पत्थरघट्टा, थाना मालपहाड़ी ओपी, जिला पाकुड़ को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!