धीरेन साहा
पाकुड़िया प्रखंड के बन्नोग्राम,गनपुरा, फुलझिंझरी,खजूरढंगाल,राजदाहा,तालवा पाकुड़िया सहित थाना परिसर में गुरुवार को रक्षा-बंधन का त्यौहार हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उषा देवी सरस्वती शिशु मंदिर के छात्राओं ने थाने में तैनात थाना प्रभारी अभिषेक राय सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों के कलाई पर राखी बांधी। इस दौरान छात्राओं ने पुलिस जवान सहित उपस्थित सभी पदाधिकारी के माथे पर तिलक लगाकर और उनकी आरती उतार कर लंबी उम्र की कामना की। इस कार्यक्रम के आयोजन से अपने परिवार से दूर रहकर थाने में तैनात पुलिस पदाधिकारी भी काफी खुश नजर आ रहे थे। वहीं पुलिस पदाधिकारी ने भी भाई का फर्ज निभाते हुए बहनों को उपहार स्वरूप भेंट दी। थाना प्रभारी ने कहा कि स्नेह व उत्साह से बांधी गई राखी उत्साह बढ़ा देती है। यह पर्व भाई व बहन के अटूट रिश्ते का पर्व है।मौके पर एस आई संभु पंडित , ए एस आई अशोक यादव सहित पुलिस जवान उपस्थित थे।इसके अलावा रक्षा बंधन का त्योहार लोगों ने सुबह ही भाई के हाथ पर कलाई बांधकर आशीर्वाद मांगी।








