Search

May 18, 2026 2:13 pm

थाना प्रभारी ने 24 घंटे के अंदर मामले का खुलासा करते हुए आरोपित को भेजा जेल

सतनाम सिंह

पाकुड़िया थाना क्षेत्र के मृतक लखन टुडू केस मामले में पाकुड़िया थाना प्रभारी अभिषेक राय ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे में मामले का किया खुलासा साथ ही मृतक के भाई छोटो टुडू के फर्द बयान पर थाना कांड संख्या 07/2023 के तहत 302/ 201/34 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है ।आरोपी पत्नी आस्त्री मुर्मू पिता मलिन मुर्मू ग्राम जोंका एवं पत्नी के जीजा अर्नेस्ट हांसदा , पिता जुगेन्द्र हांसदा ग्राम तेतुलिया को स्वास्थ्य परीक्षण कराकर जेल भेज दिया गया है। आगे विस्तृत जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना के बाद घटनास्थल पर हम लोग पहुंचे गांव में इस बारे में पता लगाया गया लेकिन कुछ पता नहीं चला इसके बाद मृत व्यक्ति का शव थाना लाया गया और सोशल मीडिया के माध्यम से व्हाट्सएप ग्रुप से तस्वीर और जानकारी वायरल किया गया निकटतम थाना प्रभारी यो यो को जानकारी दी गई इसके पश्चात पता चला कि लड़का शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र का है लड़के का भाई का नाम छोटू है पिता का नाम गणेश टू डू है जो बरदाहा ग्राम शिकारीपाड़ा थाना जिला दुमका क्षेत्र का रहने वाला है परिजन को थाना बुलवाया गया और बयान भी लिया गया मृतक के शादी करने के लिए जोका ग्राम में एक लड़की है लड़की के 3 शादियां हुई थी इसी कारण बस लड़का शराब पीने लगा और झगड़ा झंझट बढ़ने लगा शनिवार की रात को जीजा हार्नेस हांसदा तथा साली के द्वारा पटक कर जोर से दबा दिया जिस कारण लखन टू डू की मौत हो गई हार्नेस हांसदा तेतुलिया ग्राम निवासी है मुख्य आरोपी उसके जीजा हार्नेस हांसदा और मृतक की पत्नी है

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!