अमर भगत
अमड़ापाड़ा:-थाना क्षेत्र के दुमका पाकुड़ मुख्य पथ पर पाडेरकोला के समीप सड़क दुर्घटना में एक बच्ची सहित दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों ग्रामीणों के सहयोग से सीएचसी फतेहपुर लाया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद दोनों घायलों बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज दुमका रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार पिकअप वैन संख्या जेएच 16 जी 9739 अमड़ापाड़ा से पाकुड़ की ओर जा रहा था। पाडेरकोला गाँव के समीप चालक ने बकरी को दबाने के बाद सड़क किनारे बच्ची को गोद लिए महिला को धक्का मार दिया। को घटना से आक्रोशित भीड़ ने वाहन चालक की जमकर पिटाई कर दी। घायल महिला की पहचान पाडेरकोला कदमटोला निवासी बहामुनी मरांडी (22) व उसकी पुत्री गंगोत्री टुडू (03) के रूप में हुई है। पुलिस ने वाहन चालक देगलाल महतो (35) को थाना ले आई थी। समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम था।











