Search

April 28, 2026 3:44 pm

दुर्गापूजा को लेकर नवीनगर में शांति समिति की बैठक

सतनाम सिंह

:–सौहार्दपुर्ण माहौल में मनायें दुर्गा पूजा: इंस्पेक्टर

:–आपसी वैमनस्यता और दूषित भावनाओं को भूलकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व को मनाएं: ओपी प्रभारी

पाकुड़: रविवार को मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र के नवीनगर गांव स्थित नगरनबी स्टेशन परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में इंस्पेक्टर उमा शंकर,थाना प्रभारी सतेंद्र यादव,एसआई डीडी रवि, स्टेशन मास्टर नगरनबी सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष व सचिव व मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया।शांति समिति की बैठक इंस्पेक्टर उमा शंकर की अध्यक्षता में हुई।बैठक में दुर्गा पूजा त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर चर्चा की गई।इस दौरान इंस्पेक्टर उमाशंकर ने कहा कि सभी मिल जुलकर दुर्गा पूजा को मनाएंगे. किसी भी परिस्थिति में अफवाहों पर ध्यान नहीं देना है, यदि अफवाह की सूचना मिलती है तो तुरंत सूचना पुलिस को देंगे. किसी भी स्थिति में कोई भी व्यक्ति कानून को अपने हाथ में नहीं लें.मेला के दौरान हुड़दंग करने वालों पर पुलिस प्रशासन की पैनी नज़र रहेगी। आपसी सौहार्द के साथ त्योहार को मनाएं। पुलिस प्रशासन हरेक स्तर पर सहयोग के लिए तत्पर रहेगी।इस दौरान इंस्पेक्टर ने बैठक में शामिल सभी लोगों से भाईचारा बनाए रखने की अपील की।वही ओपी प्रभारी सत्येंद्र यादव ने कहा कि दुर्गा पूजा आपसी भाईचारा, मिलन व शांति का पर्व है।सभी लोग आपसी वैमनस्यता और दूषित भावनाओं को भूलकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व को मनाएं।शांति और अमन चैन हमेशा मालपहाड़ी थाना क्षेत्र में कायम रहा है।मालपहाड़ी थाना क्षेत्र की अपनी एक अलग पहचान रही है।दुर्गा पूजा के दौरान असामाजिक तत्व के लोगों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। साथ ही नशे में विधि-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.एसआई डीडी रवि ने कहा कि आपसी समन्वयन स्थापित कर मां की पूजा कर अच्छे नागरिक होने का सभी परिचय दे.बैठक में उप प्रमुख हैदर अली, मुखिया मनोज किस्कु, पंचायत समिति सदस्य मोहन मंडल, अनारूल शेख, पंकज, संदीप मंडल, श्यामल, कमल, राजू, आतीकर राजबंशी सहित अन्य उपस्थित रहे

IMG 20231008 WA0047
IMG 20231008 WA0044

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!