सतनाम सिंह
शांति व भाईचारे के साथ मनाएं दुर्गापूजा: डीसी
पाकुड़: दुर्गा पूजा को लेकर हिरणपुर थाना प्रांगण में गुरुवार को उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल की उपस्थिति में पूजा कमिटी सदस्यों के साथ बैठक आयोजित हुई।जिसमें एसडीओ हरिवंश पण्डित,एसडीपीओ अजित कुमार विमल, मुख्यालय डीएसपी बैद्दनाथ प्रसाद ,बीडीओ उमेश कुमार स्वांसी उपस्थित थे।बैठक में डीसी ने पूजा की तैयारी व विधि व्यवस्था को लेकर आवश्यक जानकारी पूजा कमिटियों से लिया।इस दौरान सरकारी मवेशी हाट में आयोजन होने जा रहे रावण बध कार्यक्रम को लेकर भी विस्तृत रूप से अवगत हुए। डीसी ने आयोजक समिति को निर्देश देते हुए कहा कि पर्व को शांति व भाईचारे के साथ मनाना है। दोनो समुदाय के लोग आपस मे मिलकर समिति गठित कर पर्व को शांति ढंग से सम्पन्न करे। रावण बध को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहेगी। इसके बाद डीसी ने सार्वजनिक दुर्गा पूजा के पंडाल में पहुंचकर समिति अध्यक्ष दीपक कुमार साहा से आवश्यक जानकारी लिया व दिशा निर्देश दिया। इस मौके पर। नरायन भगत, समाजसेवी अजीजुल इस्लाम , समद अली , मोहनलाल भगत , पिंटू भगत , रंजीत भगत , प्रमोद साहा आदि उपस्थित थे।












