Search

June 19, 2026 9:51 am

दुर्गा वाहिनी युवा संघ ने मनाया विजयादशमी हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

पाकुड़ सदर के गंधाईपुर पंचायत गोपीनाथपुर गांव में विगत 18 वर्षों से चैत्र नवरात्रि पर दुर्गा प्रतिमा का आयोजन होता आया है । चैत्र नवरात्रि के समापन पर दुर्गा वाहिनी युवा संघ के बैनर तले विजयादशमी के उपलक्ष में सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन । कार्यक्रम के दौरान विजया मिलन का भी आयोजन किया गया ।आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में छोटे छोटे बच्चों ने बंगला गीत पर आकर्षक नृत्य पेश किया। साथ हीं महिलाओं ने बंगला गीत का गायन किया। शुक्रवार शाम गोपीनाथपुर चैती दुर्गा मंदिर प्रांगण में विजया सम्मेलन का आयोजन किया । सम्मेलन में बांग्ला भाषा भाषी लोग सम्मिलित हुए और एक दूसरे को विजयादशमी की शुभकामना दिया। मौके पर लोगों ने अपने से बुजुर्ग का चरण स्पर्श किया। जबकि बुजुर्गों ने छोटे को आशीर्वाद दिया। बाद में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम देर रात चला श्रोताओं ने जमकर मनोरंजन किया ।सांस्कृतिक कार्यक्रम में बंगला गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किए गए। संघ के अध्यक्ष राहुल देव सरकार ने कहा कि बांग्ला भाषा एवं संस्कृति बहुत समृद्ध है। उन्होंने उपस्थित लोगों से इसे समृद्ध बनाए रखने की अपील किया। साथ ही सांस्कृतिक संध्या में उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन करने वाले को जिला परिषद पिंकी मंडल ने उन्हें सम्मानित किया । मौके पर दुर्गा वाहिनी युवा संघ के दर्जनों सदस्य अध्यक्ष उपाध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष समेत ग्रामीणों ने मिलकर सफल आयोजन किया

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!