Search

May 17, 2026 11:06 am

दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं पूर्व भाजपा विधायक ने किया

हेमंत हांसदा

पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत रामघाटी फुटबॉल मैदान में शहीद बजल क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच का उद्घाटन सोमवार को बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक भाजपा नेता मिस्त्री सोरेन,सुफल मरांडी ने मैदान में खिलाड़ियों के साथ हाथ मिलाकर एवं फुटबॉल उछाल कर किया । इसके पूर्व अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष चुन्डा टूडू, सचिव कोरनालियुस टुडु, कोषाध्यक्ष चुंका बेसरा ने माला पहना कर किया । प्रतियोगिता के दौरान फाइनल मैच नीमडांगा और रामघाटी टीम के बीच खेला गया, जिनमें रोमांचक मुकाबले में रामघाटी टीम ने नीमडांगा को एक गोल से पराजित कर प्रथम पुरस्कार पर कब्जा जमा लिया । प्रतियोगिता के उपरांत अतिथियों ने विजेता टीम रामघाटी को नगद दस हजार एवं उप विजेता टीम नीमडांगा को सात हजार नगद देकर पुरस्कृत किया । मौके पर पूर्व विधायक सुफल मरांडी , प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी , बरसन टुडू , अभिमन्यु मंडल मौजूद थे।

IMG 20230313 WA0008 1
IMG 20230313 WA0005
IMG 20230313 WA0002
IMG 20230313 WA0003
IMG 20230313 WA0006
IMG 20230313 WA0007 1
IMG 20230313 WA0004

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!