राजकुमार भगत
पाकुड़ भाजपा पाकुड़ नगर इकाई द्वारा नगर अध्यक्ष पंकज कुमार शाह के नेतृत्व में पाकुड़ नगर के सभी शक्ति केंद्रों पर मन की बात मोदी जी के साथ 105 वां एपिसोड लाइव कार्यक्रम सुना गया। कार्यक्रम मे अतिथि एवं प्रभारी के तौर पर क्रमशः कूड़ापड़ा ,कीता जोड़ शक्ति केंद्र पर भाजपा के पूर्व विधायक बेनी प्रसाद गुप्ता उपस्थित रहे । वही धनुष पूजा चैती दुर्गा मंदिर के समीप भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा मरांडी,बल्लभपुर शक्ति केंद्र पर नगर परिषद अध्यक्ष शंपा शाह , बापू पुस्तकालय शक्ति केंद्र में जिला के प्रभारी जिला उपाध्यक्ष दिलीप सिंह उपस्थित रहे।प्रधानमंत्री ने मन के बात के माध्यम से देश के जनता को संबोधित करते हुए कहा कि चंद्रयान -3 की सफल लैंडिंग ,और जी 20 शिखर सम्मेलन जैसे प्रमुख विषयों पर कई बातें रखी।मौके पर मुख्य रूप से भाजपा जिला मंत्री पार्वती पासवान,किसान मोर्चा के नेत्री साबरी पाल, भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी , सुशील शाह,भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता रूपेश भगत, नगर महामंत्री सोहन मंडल ,नगर उपाध्यक्ष मनोरमा देवी ,अजय भगत, पिका पटेल ,नगर मंत्री प्राची चौधरी,मोहन सरकार, श्रीकांत भूईमाली, सुमित भास्कर, युवा मोर्चा के नेता नगर अध्यक्ष रतन भगत, वाकई प्रमुख कार्यकर्ता आज के मन की बात के कार्यक्रम में उपस्थित रहे।













