Search

June 19, 2026 3:43 pm

नम आंखों से दी गई मां दुर्गा को विदाई

बजरंग पंडित

हिरणपुर (पाकुड़ ) शारदीय नवरात्र का महापर्व माँ दुर्गा के विसर्जन के साथ ही शुक्रवार को समाप्त हो गया। हिरणपुर मुख्यालय के डाक बंगला परिसर में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा स्थापित माँ दुर्गा की पूजा बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई। जहां शुक्रवार को गाजे बाजे के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा को भक्तों ने नम आंखों से विदाई दी। इस दौरान कमेटी के सदस्यगण सहित ग्रामवासी भी विसर्जन जुलूस में शामिल हुए। विसर्जन में पुरुष,महिलाओं के आलावे छोटे -छोटे बच्चे भी शामिल हुए, पूजा कमिटी के सदस्यों ने स्थानीय ग्रामवासियों के साथ , सुंदरपुर, नामोंपाड़ा आदि जगहों में मां की प्रतिमा का भम्रण कराया, विसर्ज के दौरान जय माता दी, जय माँ दुर्गा,माँ भवानी के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। मां की प्रतिमा का क्षेत्र में भम्रण कराकर प्रतिमा का विसर्जन छठ पोखरा में किया गया। विसर्जन के दौरान पुलिस बल के साथ पूजा कमिटी के लोग शामिल थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!