Search

June 9, 2026 9:59 pm

नवादा विकास मंच फाउंडेशन के सदस्यों ने शिविर में की भक्तों की सेवा

सतनाम सिंह

दूम्मा बोडर स्थित कावरियाँ पथ पर लगे निशुल्क सेवा शिविर में इन दिनों भी सेवा जारी है। गुरूवार को सुबह सेवा शुरू कर दी गयी, जो देर शाम तक जारी रही। इस दौरान निंबू पानी, शरबत, सेब, केला, अमरूद सहित दोपहर में चाय का वितरण किया गया। साथ ही दर्द निवारक स्प्रे व दवाइयों का भी वितरण किया गया। नवादा विकास मंच फाउंडेशन परिवार कांवरियों की सेवा में जुटे हुए हैं। एसआरएमबी परिवार, विश्व सनातन वैदिक संघ परिवार एवं नवादा विकास फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क सेवा शिविर चलाया जा रहा है। नवादा विकास मंच फाउंडेशन व विश्व सनातन वैदिक संघ के सदस्य बारी-बारी से सावन मास का शुरुआती दिन से सेवा दे रहे हैं। मौके पर राघुमनी चटर्जी, चंदन सिंह, ब्रजेश सिंह, ललन सिंह, श्रीकांतो चटर्जी, लक्ष्मीकांत मालवीय, पियूष मिश्रा, विकास राउत, रौशन दुबे, कपिल देव, दिपक कुमार इत्यादी लोग मौजूद रहे।

IMG 20230727 WA0015

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!