Search

June 19, 2026 9:51 am

नहाने के दौरान तालाब में डूबने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की हुई मौत।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलझींझरी पंचायत के सलगाडीह गाँव में गुरुवार को नहाने के दौरान तालाब में डूबने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत मामला सामने आया । बुजुर्ग सलगाडीह गाँव का रहनेवाला 70 वर्षीय सतन मुर्मू है । परिवार के द्वारा काफी खोज बिन करने पर पता चला कि वह तालाब में नहाने गया था।तालाब काफी गहरा होने के कारण वह डूबकर रह गया। परिजनों के द्वारा काफी खोज बीज करने के बाद तालाब में शव तैरता हुआ दिखाई पड़ा उसके बाद ग्रामीणों ने पाकुड़िया पुलिस को सूचना दी सूचना के साथ ही मौके पर एस आई संभु पंडित सलगाडीह गांव पहुंच कर ग्रामीणों के सहयोग से शव को तालाब से निकाला और मामले की जानकारी ली। इस संबंध में थाना प्रभारी अभिषेक राय द्वारा बताया गया कि मृतक के भाई बाबूलाल मुर्मू द्वारा शव अंत्यपरीक्षण नहीं कराने के लिए थाना में लिखित आवेदन दिया गया है।शव को परिवार को सौंप दिया गया है।इधर मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!