तोफिक राज
पाकुड़।पाकुड़ जिले के पंचायत समिति सदस्यों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी वित्तीय वर्ष 2022-23 में लिए गये योजनाओं का एग्रीमेंट नहीं करने कारण से नाराज़ पंचायत समिति सदस्यों ने उपायुक्त महोदय को लिखित आवेदन देकर शिकायत की। पंचायत समिति सदस्यों ने अपने आवेदन में लिखा है। सदर प्रखण्ड के पंचायत समिति सदस्यों को पंचायती राज कार्यालय से 15वें वित्त आयोग के तहत पंचायत समिति फंड को दी गई राशि को खर्च करने का आग्रह किया। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी पाकुड़ के आदेशनुसार प्रखण्ड के सभी पंचायत वार योजना लिया गय। कनीय अभियंता द्वारा योजना का जॉच किया गया कनीय अभियंता द्वारा जाँच रिर्पोट प्रखण्ड विकास पदाधिकारी पाकुड़ को देने के बाद सभी योजना वार लाभूक समिति एवं निगरानी समिति का ग्राम सभा वार और भुमि प्रतिवेदन के साथ अभिलेख तैयार कर।प्रखण्ड विकास पदाधिकारी पाकुड़ को एग्रीमेन्ट के लिए दिया गया, प्र० वि० पदाधिकारी के द्वारा बिना एग्रीमेन्ट किये काम को चालु करने को कहा जाता है और 18% PC हमे देना होगा तब रेकड में हम हस्ताक्षर करेंगें। जिले के दुसरे प्रखण्ड में पंचायत समिति फंड को दी गई राशि से काम हो रहा है। सिर्फ सदर प्रखण्ड पाकुड़ में ही कार्य नहीं हो रहा है। पंचायत समिति सदस्यों ने संबंधित अधिकारी एवं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी से कार्य चालु करने की अपील करते हुए कहा कि अगर विभाग फंड का कार्य चालु नही करता है तो वाध्या होकर सभी पंचायत समिति सदस्यों अपने कार्य को चालु कराने के लिए धरना देगें। मौके पर प्रखंड प्रमुख चांदना माल पहाड़िया,हैदर अली, असरुद्दिन शेख,जलालुद्दीन शेख, यादि उपस्थित थे।








