Search

May 1, 2026 10:14 am

निशुल्क सेवा देने वाले चिकित्सक को श्री सत्य साईं सेवा संगठन ने किया सम्मानित

सतनाम सिंह

पाकुड़।रविवार को श्री सत्य साई सेवा संगठन पाकुड़ द्वारा संचालित निशुल्क मेडीकल कैंप में सेवा देने वाले डॉक्टरों एवं सेवा दल को साई मंदिर बैंक कॉलोनी पाकुड़ में मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। निशुल्क सेवा देने वाले डॉ बृंदावन साह, डॉ सुशील पंडित, डॉ राकेश पांडेय, डॉ आलोक मिश्रा, डॉ विपिन बिहारी घोष, एवं वेटनरी डॉक्टर सुरज कुमार सरकार को संगठन के प्रतिष्ठित साई भक्तों (सीनियर भक्तों) वकील साहब बद्री तिवारी , निरंजन घोस , सुबास भगत , हरुगोविंद चौबे, रामप्रसाद ठाकुर, अजीत सिंह , निर्मल घोष, के हाथो सम्मानित किया गया।श्री सत्य साई सेवा संगठन झारखंड के स्टेट मेडीकल इंचार्ज डॉ देवकांत ठाकुर ने बताया की सेवा निस्वार्थ भाव एवं समर्पण के साथ करनी चाहिए, संगठन द्वारा एक वर्ष में 9000 हजार रोगियों को प्रेम पूर्वक सेवा दीया गया है। जो रोगी ह्रदय रोग से ग्रसित हों उन्हें श्री सत्य साई institute of hygher medical science Puttaparthi एवं बंगलौर में फ्री ईलाज एवं आपरेशन के लिए भेजा गया। साथ ही रविवार को भी फ्री मेडीकल कैंप का भी आयोजन किया गया। जिसमें दूर दराज से आए 100 योगियों को जांच कर फ्री दवा दीया गया।प्रोग्राम को सफल बनाने में पवित्र दास, चंद्रशेखर प्रमाणिक, मंटू भगत, निर्मल यादव, कृष्णा कुमार, नितीश, राजेश रजक ने अपनी भूमिका निभाई,उत्तम कुमार दास सोरेन कन्वेनर श्री सत्य साई सेवा समिति पाकुड़ सराहनीय प्रयास किया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!