Search

May 17, 2026 6:43 am

नो कुंडीय यज्ञ का श्रीगणेश कलश स्थापना के साथ किया गया

बजरंग पंडित

पाकुड़िया नो कुंडीय यज्ञ का श्रीगणेश शुक्रवार को कलश स्थापना के साथ हुआ. सुबह 251 कन्याऐ उषादेवी सरस्वती शिशु मंदिर से कलश लेकर जल भरने के लिए गांजे बाजे के साथ तृरपीतया नदी पहुचा. जहाँ कलश में जल भर के पाकुड़िया बाजार मोगलाबांध चोक होते हुए पूरे ब्लॉक रोड भर्मण करते हुए पाकुड़िया परिदक्षिणा कर शिशु मंदिर पहुचा . जहा हरिद्वार के पुरोहितो ने वैदिक मंत्रोचारण कर कलश स्थापना किया गया. कलश यात्रा में उमड़ी भक्तो की भीड़ को देखकर सड़क किनारे खड़े लोगो को रहा नही गया और वे भी कलश यात्रा में शामिल हो गया. कलश यात्रा में चल रहे कन्याओ को सरबत जल पिलाने के लिए सड़क किनारे लोग खड़े थे. कलश यात्रा शुरू होते ही चारो ओर वातावरण भक्तिमय हो गया. वही कलश स्थापना के पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया।यज्ञ की सफलता के लिए बड़ी संख्या में लोग स्वतः आगे आकर हाथ बटा रहे है. कार्यक्रम को सफल बनाने में केशव कुमार प्रजापति, शीलू महतो, श्याम नंदन सिंह, नंदन कुमार, चंद्रमोहन प्रसाद, दिलजीत कुमार, जनार्दन ठाकुर, कृष्णा कुमार वर्मा, बद्री प्रसाद भगत, भुनेश्वर ओझा, प्रमोद सिंह, श्री राम भगत, सुबोध भगत, ओम प्रकाश भगत, पुष्पा देवी, अर्चना देवी, अरुण कुमार मिश्रा, अहम भूमिका निभाया.

IMG 20230317 WA0030
IMG 20230317 WA0031
IMG 20230317 WA0033
IMG 20230317 WA0034
IMG 20230317 WA0032

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!