Search

May 5, 2026 3:35 pm

पंचायत समिति सदस्यों की बैठक का आयोजन प्रखंड प्रमुख की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड कार्यालय के सभागार में गुरुवार को पंचायत समिति सदस्यों की बैठक का आयोजन प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । बैठक में बारी बारी से एक एक कर सभी विभागों की समीक्षा की गई । वहीं इस दौरान सभी पंचायत समिति सदस्यों के द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में होने वाली समस्या को लेकर चर्चा की गई । बीडीओ मनोज कुमार ने सभी पंचायत समिति सदस्यों को अपने क्षेत्र में होनेवाली किसी भी प्रकार की समस्या को अवगत कराने को कहा ताकि त्वरित कार्यवाही कर समस्या का समाधान किया जा सके । बैठक में अनुपस्थित अधकारियों से कारण पूछा जाएगा । मौके पर सांसद प्रतिनिधि खुर्शीद आलम , झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा , उप प्रमुख अर्चना देवी , बीपीओ जगदीश पंडित , एई रोहित गुप्ता , जेई प्रेम प्रकाश टुडू सहित पंचायत समिति सदस्य एवं पंचायत सचिव उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!