Search

May 17, 2026 12:44 pm

परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत 23 महिलाओं का निःशुल्क बंध्याकरण का सफल ऑपरेशन किया गया



बजरंग पंडित

पाकुड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत शनिवार को 23 महिलाओं का निःशुल्क बंध्याकरण का सफल ऑपरेशन सर्जन डॉ पंकज विराजी ने किया । आपरेशन के बाद महिलाओं को सभी जरूरी दवा एवं अन्य सामग्री दिया गया। मौके पर सभी लाभार्थियों को उनके खाते में दो हजार रुपये और उत्प्रेरकों को तीन तीन सौ रुपया करके हस्तांतरित किया गया । मौके पर चिकित्सा प्रभारी डॉ अभय कुमार यादव, डॉ गंगा शंकर शाह,  डॉ ए एच मंजर सहित ए एन एम बसंती टुडू ,धने देहरी,अनुपम रोनडा, मंजू लता हेमरोम, पिंकी शीला टुडू,बबीता कुमारी,ज्योत्स्ना मुर्मू, कल्पना कुमारी, शीला कुमारी,नित्या कुमार पाल सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे । चिकित्सक प्रभारी डॉ अभय कुमार यादव ने बताया कि यहां नियमित रूप से बंध्याकरण किया जाता है। जरूरतमंदों को इसका लाभ उठाने की अपील की है।

IMG 20230311 WA0058
IMG 20230311 WA0059

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!