Search

April 22, 2026 1:56 pm

पल्स पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वैक्सीनेटर और स्वास्थ्य सहियाओं को दिया गया प्रशिक्षण।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को पल्स पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम को शतप्रतिशत सफलता को लेकर सभी वैक्सीनेटर,स्वास्थ्य सहिया को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक बीटीटी अमित कुमार ने बताया कि सभी वैक्सीनेटर व स्वस्थ्य सहिया को आगामी पल्स पोलियो को सफल बनाने को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। वही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.मुकेश बेसरा ने बताया कि आगामी 8 दिसंबर से 10 दिसंबर तक पल्स पोलियो का कार्यक्रम है। जिसमें 22110 बच्चों को पल्स पोलियो पिलाने का लक्ष्य है । वही 128 बूथों में पल्स पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। साथ ही ग्रामीणों से अपील किया कि 8 दिसंबर को जीरो से लेकर 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पल्स पोलियो का दो बूंद दवा बूथ पर ले जाकर जरूर पिलाई। वही 9 एवं 10 दिसंबर को डोर टु डोर जाकर दवा पिलाई जाएगी। साथ ही बताया कि सभी बूतों में सेविका व स्वस्थ सहिया उपस्थित होकर पल्स पोलियो कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। मौके पर डॉ.ऋषभ, ओमप्रकाश पाण्डे, राजशेखर , सुधांशु पंडित सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!