Search

May 19, 2026 12:25 pm

पांच दिवसीय मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ।

बजरंग पंडित

पाकुड़। अमड़ापाड़ा प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित क़ृषि कार्यालय भवन में पांच दिवसीय मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्घाटन प्रखंड कृषि पदाधिकारी नवीन कुमार गुप्ता, जिला उद्यान पदाधिकारी प्रसनजीत महतो के द्वारा किया गया। मशरूम प्रशिक्षण का आयोजन कृषक विद्यापीठ ट्रस्ट के निर्देशक आनंद कुमार सिंह रांची के द्वारा किसानों के बीच किया गया। इस प्रशिक्षण में अमड़ापाड़ा एवं लिट्टीपाड़ा प्रखंड के जेएसएलपीएस के प्रशिक्षणार्थी समेत अन्य लाभुकों ने भाग लिया। इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण में किसानों को मशरूम से संबंधित सभी तरह की जानकारी दी गई। जिसमें सभी तरह से मशरूम का उत्पादन किया जाए। साथ ही साथ वैल्यू एडिशन का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा एवं बीज उत्पादन में रीसाइक्लिंग विधि का भी प्रशिक्षण दिया गया जिससे किसानों को मार्केट में मशरूम बेचने में सुविधा होगी। इस उद्घाटन समारोह में अमड़ापाड़ा प्रखंड के एटीएम लॉरेंस मालतो एवं निर्देशक कृषक विद्यापीठ ट्रस्ट रांची के आनंद कुमार सिंह, प्रशिक्षणार्थी में सुशीला हेम्ब्रम, लोबिन मोहली, संजय मरांडी, संगीता मुर्मू, मीना सोरेन, मालोती मरांडी, चूंडा हांसदा, फुलमुनी मरांडी सहित अन्य उपस्थित थे।

img 20230203 wa00379105057911400540091
img 20230203 wa00393079453129739440914
img 20230203 wa00382470767171751221420

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!