Search

June 19, 2026 9:51 am

पाकुड़िया पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया पुलिस अधीक्षक पाकुड के निर्देशानुसार सोमवार को पाकुड़िया थाना के सामने ए एस आई संजय पासवान एवं पुलिस जवानों की मौजूदगी में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया । मौके पर दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की कागजात एवं डिक्की की जांच की गई । वहीं जांच के दौरान जिनके पास वाहन से संबंधित कोई कागज , ड्राइविंग लाइसेंस , इंस्योरेन्स आदि नहीं मिला वैसे गाड़ियों को रोककर रखा गया । तथा कागज लाकर दिखाने के उपरांत ही हिदायत देकर उन्हें छोड़ा गया । वहीं सिद्धो कान्हो चौक एवं पाकुड़िया बस स्टैंड में भी आने जाने वाले वाहनों की सघन जांच की गई । इस दौरान सभी दो पहिया , चार पहिया वाहनों का कागजात , ड्राइविंग लाइसेंस आदि की जांच की गई ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!