Search

May 13, 2026 2:17 pm

पाकुड़िया प्रखंड के 18 पंचायत भवनों में रोजगार दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया प्रखंड के 18 पंचायत भवनों में गुरुवार को रोजगार दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस दौरान पाकुड़िया सहित, बीचपहाड़ी, बनियापसार, बसंतपुर , डोमनगडिया , बननोग्राम , लागडुम सहित अन्य पंचायतों में मुखिया एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में रोजगार दिवस का आयोजन हुआ । इस अवसर पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अंजू कुमारी मोंगला बांध, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार ने गणपुरा पंचायत एवं सीओ किरण ड़ाग पलियादाहा पंचायत कार्यालय में पहुँच कर लोगो की समस्याओं को सुना।इस अवसर पर मनरेगा का नया जॉबकार्ड का पंजीकरण ,रोजगार का आवंटन,समाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, आवास निर्माण योजना सहित अन्य से संबंधित समस्याओं को सुना । साथ ही उन्होंने पंचायत सचिव को इन सभी समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया । बैठक के उपरांत जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अंजू कुमारी ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं योजनाओं का निरीक्षण किया साथ ही बीडिओ एवं सीओ ने भी विभिन्न पंचायतों में चल रहे योजनाओं का निरीक्षण किया एवं संबंधित जेई एवं लाभुकों को सही समय पर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!