Search

May 17, 2026 4:50 am

पाकुड़िया में संचालित तीन दिवसीय नौ कुंडिय गायत्री महायज्ञ हुआ समापन।

हेमंत हांसदा

पाकुड़िया संवाददाता पाकुड़िया उषा देवी सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ रविवार को दर्जनो जोड़ो को दीक्षा दिलाने के साथ सम्पन्न हो गया। नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ में प्रखण्ड क्षेत्र के दर्जनो गांव के भक्तों के अलावे सीमावर्ती प्रखण्ड व जिले के दर्जनों गाँव के लोग यज्ञ में आहुति देने के लिए पहुचे थे,जहाँ हरिद्वार से आये वाचक केशव कुमार प्रजापति, शीलू महतो, नंदन कुमार, चंद्रमोहन प्रसाद, दिलजीत कुमार, सहित अन्य ने गायत्री महामंत्र का उच्चारण करवा कर जोड़ो को दीक्षा व वचन दिलवाया।उसके पूर्व यज्ञ मण्डप में नो कुंडीय यज्ञ में हवन करवाया।हवन में दर्जनो जोड़े द्वारा मण्डप का परिक्रमा किया। ततपश्चात महा आरती हुआ और महा प्रसाद का वितरण किया गया,उपस्थित सभी आगन्तुक कुटम्भ व भक्तो को भोजन करवाया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में बद्री प्रसाद भगत, भुवनेश्वर ओझा, प्रमोद सिंह, श्री राम भगत सहित गायत्री परिवार के अन्य सदस्य ने अहम भूमिका निभाई साथ ही पाकुड़िया प्रखंड के नागरिक का सराहनीय योगदान रहा।

IMG 20230320 WA0003
IMG 20230320 WA0002 1
IMG 20230320 WA0001

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!