Search

May 14, 2026 12:28 am

पाकुड़ के पांच होनहार ने कराटे में पदक जीत किया पाकुड़ का नाम रोशन

बजरंग पंडित

ग्लोबल सोतोकान कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया एवं ग्लोबल सोतोकान कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड के संयुक्त तत्वाधान मैं ऑल इंडिया कराटे डू चैंपियनशिप स्रोतों कप 2022 का आयोजन हरिवंश टाना भगत इनडोर स्टेडियम खेलगांव रांची में आयोजित किया गया था उक्त आयोजन में जिले से 7 सदस्य खिलाड़ियों ने भाग लिया था प्रतियोगिता में जिले के 5 खिलाड़ियों ने पदक हासिल किया था ! जिसका परिणाम निम्न है।
बालिका वर्ग:-
रश्मि सील (38 किलो) हिरणपुर वजन वर्ग में कांस्य पदक!

वृष्टि कुमारी (38 किलो) पाकुड़ – कांस्य पदक!

बालक वर्ग:-
रणवीर ठाकुर (22 किलो) पाकुड़ – कांस्य पदक

शकील अहमद (38 किलो)पाकुड़ -कांस्य पदक

मुजम्मिल अंसारी(48 किलो) हिरणपुर- कांस्य पदक
सभी पदक विजेता खिलाड़ियों तथा प्रशिक्षक नारायण चंद्र राय को
सुजाता रॉय दमदम कराटे एवं योगा अकैडमी की निर्देशिका
मेडल व माला पहना कर सभी को सम्मानित किया! पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन करने पर पाकुड़ जिला ओलंपिक संघ के महासचिव रणवीर सिंह ग्लोबल सोतोकान कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड के महासचिव शिवम कुमार, सुजाता राय,पाकुड़ जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा उर्फ बुल्टी दा ,जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अर्धेन्दू शेखर गांगुली,जिला एथलेटिक्स संघ उपाध्यक्ष जयदेव कुमार मंडल ,सुजीत विद्यार्थी ,एम.डी फरीद, पंकज अग्रवाल,अशोक कुमार सिन्हा,प्रवीण कुमार, दीपक सिंह, तथा विभिन्न खेल संघ के पदाधिकारियों तथा खेल प्रेमियों ने बधाई दी!

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!