Search

May 19, 2026 5:21 am

पानी की किल्लत से जूझ रहे ग्रामीण सड़क पर उतरे, किया घंटा सड़क जाम

सतनाम सिंह



पाकुड़: हिरणपुर-पाकुड़ मुख्य मार्ग में तारापुर गांव के समीप दर्जनों महिलाओं सहित अन्य ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या को लेकर सड़क जाम कर दी है।सड़क जाम कर रहे स्थानीय लोगों में पेयजल विभाग के साथ-साथ प्रखंड कार्यालय के प्रति भी गहरी नाराजगी है।महिलाएं हड़िया, डेकची, टीना लगाकर मुख्य सड़क को जाम कर दिया है। सूचना मिलते ही थाना के एसआई बिनोद सिंह मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण मानने को तैयार नहीं है। उनका कहना है कि जब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल जाता हमलोग जाम नहीं छोड़ेंगे।सड़क जाम के कारण कई वाहन जाम में फंसे हुए हैं।सड़क जाम कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि अभी गर्मी पड़ा नहीं है तब भी क्षेत्र में पेयजल की समस्या शुरू हो गया है।विभाग इस समस्या से निजात दिलाने को लेकर कोई प्रयास नहीं करता दिख रहा है। सड़क जाम के दौरान काफी संख्या में महिलाए मौजूद रही।इधर सड़क को जाम कर दिए जाने से हिरणपुर-पाकुड़ मुख्य पथ के दोनों ओर काफी संख्या में वाहन को रूकना पड़ा।

बाइट- ग्रामीण
बाइट- ग्रामीण
बाइट- ग्रामीण

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!