सतनाम सिंह
पाकुड़िया प्रखंड के तेतुलिया पंचायत अंतर्गत चौकिशाल पहाड़िया टोला में पीएचईडी विभाग से पहाड़िया परिवारों के लिए सोलर ऊर्जा युक्त जलमीनार का निर्माण दो से तीन वर्ष पहले कराया गया था। ताकि गरीब पहाड़िया परिवार के घरों तक नल लगाकर पेयजल उपलब्ध वह सके । लेकिन निर्माण के चंद महीने बाद से ही ये बेकार अवस्था में बंद पड़ा हुआ है।सरकार द्वारा लाखों रुपए खर्च कर बनाये गए सोलरयुक्त जलमीनार हाथी का दांत साबित हो रहा है।जलमीनार बनने के बाद से ही यहां के 30 से 35 पहाड़िया परिवार के लोगों को उम्मीद थी कि अब पानी घरों तक पानी मिल सकेगा।निर्माण के बाद से सिर्फ 10 से 12 मुख्य सड़क के किनारे परिवार के घरों में ही नल का कनेक्शन किया गया है।लेकिन उनके उम्मीदों पर पानी फिर गया। यहां के ग्रामीण सुकमुनी देहरी , ममता रानी , बेबी देवी , पूर्णिमा रानी , बोड़ो शंकर देहरी , मनोज देहरी , बड़ा बबलू देहरी , लालमुनि देहरी ने बताया कि चौकिशाल पहाड़िया टोला में विभाग की ओर से लगभग 3 वर्ष पहले ही सोलर युक्त जलमीनार का निर्माण कराया गया है लेकिन कुछ महीनों के बाद ही यह 1 वर्ष से खराब पड़ा हुआ है और कुछ घरों में ही इससे कनेक्शन दिया गया है और बाकी घरों को छोड़ दिया गया है।
क्या कहती हैं उप प्रमुख अर्चना देवी
उप प्रमुख अर्चना देवी ने कहा कि ग्रामीणों के असुविधा को देखते हुए मैंने स्वयं कई बार पंचायत समिति के बैठक में इस मुद्दे को उठाया एवं विभाग के पदाधिकारियों को भी बुलाया जांच करने तो आए आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला जो आज यह जल मीनार बेकार पड़ा हुआ है हम जनप्रतिनिधियों का भी बात विभाग नहीं सुन रहा है।





