सतनाम सिंह
पाकुड़। पाकुड़ मुख्यालय स्थित सिद्धो-कान्हू मुर्मू पार्क को खोलने को लेकर मंगलवार को लड्डू बाबू आम बगान में आदिवासी समाज के द्वारा बैठक हुई। बैठक में समाज के ग्रामप्रधान ,समाज सेवी व बुद्धिजीवी लोग शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्माण लिया गया कि आगामी 29 जून की शाम को प्रतिमा का शुद्धिकरण किया जाएगा।वहीं हुल दिवस को देखते हुए 30 जून सुबह से पार्क खोला जाएगा एवं 3 बजे के बाद पुनः पार्क को बंद कर दिया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए संताल परगाना हूल समिति के मार्क बास्की ने कहा कि 10 मई को असमाजिक तत्वों के द्वारा पार्क में स्थित सिध्दों-कान्हू की प्रतिमा का क्षतिग्रस्त कर दिया था। उसके बाद प्रशासन द्वारा लगातार पार्क को खोलने को लेकर दवाब दिया जा रहा है। जब तक प्रतिमा स्थित के समक्ष सीसीटीवी कैमरा व संवेदक को हटाने की मांग किया गया था। लेकिन अब तक संवेदक को नही हटाया गया है। उन्होंने कहा कि इसी संवेदक के समय पर दो बार प्रतिमा क्षतिग्रस्त हुई है। इसके बावजूद प्रशासन द्वारा उसे नही हटाया गया है। जब तक संवेदक को नही हटाया जाता है तबतक पार्क का ताला नही खुलेगा। मौके पर शहरकोल मुखिया बिकास गोड, ग्राम प्रधान संजली मुर्मू, मंगल हांसदा, लखन हेम्ब्रम, रामसिंह टुडू सहित समाज के दर्जनों लोग मौजूद थे।





