इस भीषण एक्सीडेंट से एक व्यक्ति का सिर हुआ धड़ से अलग।
अमर भगत
अमड़ापाड़ा सीमा क्षेत्र से सटे गोपीकांदर थाना क्षेत्र के जियापानी ढलान में एक पिकअप और मोटरसाइकिल में भीषण टक्कर, तीन व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत। एक व्यक्ति का सिर धड़ से अलग पिकअप चालक घटना के बाद से फरार हो गया है, घटना की सूचना सुनते ही गोपीकांदर थाना प्रभारी सहित पुलिस बल घटना स्थल पर पहुँचे और घटना की जानकारी ,प्राप्त जानकारी के अनुसार मिर्तक अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के रासीटोला का है जो बाइक में सवार होकर दुमका जा रहा था तो वही विपरीत दिशा से आ रही पिकअप वाहन से जोरदार टक्कर से घटना स्थल पर ही मौत हो गई ,
वही परिजनों को सूचना मिलने पर परिजन घटना स्थल पहुंच फफक फफक कर रोने लगे वही इस घटना की सूचना पर परिजन सहित गाँव वाले और अगल बगल के लोगो की भारी भीड़ जुटने लगी,
खबर भेजे जाने तक बॉडी पुलिस की देखरेख में घटना स्थल पर ही थी।







