Search

May 16, 2026 7:26 pm

पितामह शेखर बॉस का जन्मदिन पर होगी वॉलीबॉल प्रतियोगित

राजकुमार भगत

पाकुड़। जिला वॉलीबॉल संघ पाकुड़ की बैठक संजय कुमार ओझा के अध्यक्षता आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रुप से झारखंड वॉलीबॉल संघ के उपाध्यक्ष-सह-सचिव हिसाबी राय,जिला वॉलीबॉल संघ के सह सचिव अनिकेत गोस्वामी, सुशील साहा मौजूद थे। बैठक में बिहार झारखंड के वॉलीबॉल के पितामह शेखर बॉस के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 3 अप्रैल को जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के आयोजन करने का निर्णय लिया गया।शेखर बॉस संयुक्त बिहार से पहले राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के वॉलीबॉल खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने अनेकों बार राज्य और राष्ट्रीय को वॉलीबॉल के क्षेत्र में विश्व भर में ख्याति दिलाई है।वर्तमान में शेखर बॉस वॉलीबॉल के अंतरराष्ट्रीय कोच है तथा झारखंड वॉलीबॉल संघ के सचिव हैं।वह राष्ट्रीय ओलंपिक संघ के भी पदाधिकारी हैं। इन्हें पूरा झारखंड व बिहार वॉलीबॉल के पितामह के रूप में जानती है। प्रत्येक वर्ष 3 अप्रैल को पूरे राज्य भर में वॉलीबॉल के खिलाड़ी उनके जन्मदिन पर उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने लिए प्रार्थना करते है।खिलाड़ी मैदान में उनके नाम पर केक काटते हैं। इस वर्ष झारखंड वॉलीबॉल संघ ने 3 अप्रैल को एक साथ पूरे राज्य भर में शेखर बॉस के जन्मदिन को वॉलीबॉल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।
इस निमित्त जिला वॉलीबॉल संघ भी 3 अप्रैल को जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है।
मौके पर उदय रॉय मुन्ना रविदास अभिषेक कुमार राहुल कुमार ओमप्रकाश नाथ अतूल कुमार,निर्भय सिंह पवन रविदास आदि खिलाड़ी मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!